सट्टा पर्ची व नकदी सहित एक गिरफ्तार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नवागन्तुक कस्बा चौकी इन्चार्ज विद्यासागर तिवारी मय हमराह कास्टेबिल विनीत कुमार को साथ लेकर कस्बेे में शान्ति व्यवस्था को लेकर गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर नई वस्ती रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम, पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई, तो उस व्यक्ति ने अपना नाम वाहिद पुत्र अजीज खाँ निवासी कटरा रहमत खॉ मऊरशीदपुर बताया। जामा तलाशी के दौरान उसके पास से २८० रुपये, दो सट्टा पर्ची, कर्बान व एक अदद कलम बरामद हुई। पुलिस ने धारा-१३जी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *