
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्री रामलीला मंडल के स्वरूपों ने सुबह गंगा स्नान के बाद हनुमानगढ़ी पर सुंदरकांड का पाठ किया एवं सरस्वती भवन में मुकुट पूजन, स्वरूप का पूजन पुरोहित सोनू मिश्रा ने किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष लालजी टंडन, सचिव कपिल गुप्ता, प्रीति तिवारी, संजय गर्ग, अशोक मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस बार रामलीला का मंचन भव्यता से किया जायेगा। सभी पदाधिकारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे। साथ ही रामबारात भी भव्यता के साथ निकाली जायेगी। जिसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।
