
बालू लाते समय घटी घटना, टै्क्टर के दो हिस्से, तीन घायल
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। क्षेत्र के बंसी अड्डे के निकट बालू से भरे डंपर ने सामले से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे उसके दो हिस्से हो गये। इस दौरान टै्रक्टर चालक नेम सिंह पुत्र बलवंत अपने साथी विजेंद्र पुत्र जांगीलाल निवासी गसिया कलान जब अपने टै्रक्टर में कुछ काम कराने के लिए हुल्लापुर की तरफ जा रही था, तभी अमृतपुर की ओर से आ रहे डंपर संख्या यूपी ७६के९८०४ के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे टै्रक्टर के दो हिस्से हो गये। इस दौरान डंपर चालक उसी में फंस गया और घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अमृतपुर थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने पहुंचकर १०८ एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालू कार्य में लगा डंपर एक भाजपा के कद्दावर नेता का बताया गया, लेकिन इस संदर्भ में किसी ने पुष्टि नहीं की।
