शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ कोटे का चुनाव

रोहित ने अनुज को हराकर १३९ मतों से हासिल की जीत अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। विकास खंड राजेपुर की ग्राम पंचायत भुवनपुर ताजपुर पूर्व में कोटेदार सगुना देवी की लापरवाही के चलते कोटा निरस्त कर दिया गया था। आज पुन: कोटे का चुनाव था। जिसको लेकर पूरे गांव के लोग पंचायत भवन के पास पहुंचे। जिनमें से पांच प्रत्याशी राम लखन पुत्र वेदराम, रोहित पुत्र रामऔतार, अजीत पुत्र कमलेश, अनुज पुत्र हरिकृष्ण, जोगेंद्र पुत्र बनवारी ने कोटे के लिए अपना नामांकन चुनाव अधिकारी यशकांत आर्य के पास जमा किया। इसके कुछ ही देर बाद तीन प्रत्याशी जुगेंद्र, अजीत, रामलखन ने अपना नामांकन वापस कर लिया। नामांकन वापस होते ही चुनाव एक गांव से दूसरे गांव के बीच सीधा-सीधा मुकाबला हो गया। जिसमें ताजपुर निवासी अनुज पुत्र हरिकृष्ण को 309 मत प्राप्त हुए, वहीं भुवनपुर निवासी रोहित पुत्र रामऔतार को 448 मत प्राप्त हुए। रोहित ने 139 मतों से विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया में क्षेत्राधिकार अमृतपुर रवींद्रनाथ राय एवं थाना अध्यक्ष अमृतपुर मीनेश पचौरी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूरे चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर गड़ाए रखी। जिससे पूरी चुनाव प्रक्रिया बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसके लिए क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी को शाबाशी दी एवं निकटतम प्रत्याशी अनुज ने भी जीते हुए प्रत्याशी रोहित को हाथ मिलाकर व गले मिलकर जीत की बधाई दी। अनुज के इस कार्य के लिए समस्त ग्राम वासियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुज की सराहना की। इस मौके पर विकासखंड अधिकारी कौशल किशोर गुप्ता, एडीओ आईएसबी विकास, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना राजेपुर दिवाकर सरोज, कस्बा चौकी इंचार्ज नागेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान आदि अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *