गिरिजा शंकर रावण,अनिल धवन इंद्रदेव और सुनील पॉल नारद मुनि की भूमिका में स्टेज पर छाये।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।अयोध्या की रामलीला शुरू हो गई है जिसमें दिल्ली और मुंबई के कई बड़े-बड़े कलाकार काम कर रहे हैं।अयोध्या की रामलीला देखने कई गणमान्य ने व्यक्ति देश और विदेश से पहुंचेंगे और कई साधु संत भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या की रामलीला देखने आ रहे हैं।रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है पिछले साल अयोध्या की रामलीला को 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखी थी।इस साल हमारी कोशिश है कि 50 करोड़ से ज्यादा राम भक्त अयोध्या की रामलीला देखें। इस बारे में अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी व महासचिव शुभम मलिक ने संयुक्त रूप से कहा कि मै सभी को धन्यवाद करता हूं।उनकी अयोध्या की रामलीला में अहम भूमिका होती है।हमने अयोध्या की रामलीला की शुरुआत कोरोना काल में की थी।उस समय कहीं भी रामलीला नहीं दिखाई जा रही थी।हमने श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या पर रामलीला की शुरुआत की थी।मुझे बहुत खुशी है कि अयोध्या की रामलीला को जो हम देखते हैं तो ऐसा लगता है जैसे भगवान पृथ्वी पर उतर आए हो।आज अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है अभी तक 25 करोड़ से ज्यादा राम भक्त इसको देख चुके हैं।अयोध्या की रामलीला को दुनिया के कोने-कोने में देखा गया है।हमारी कोशिश रहती है कि अयोध्या की रामलीला का हर साल नया रूप देखने को मिले। 2020 मे 16 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था। 2021 मे 22 करोड़ से ज्यादा राम भक्तों ने देखा था और 2022 में 25 करोड़ से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा था।इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण है।हमे हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद मिलता है। अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी और महासचिव शुभम मलिक ने कहा कि इस बार रामलीला 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगी।राम कथा पार्क नया घाट में हर साल की भांति साल भी शाम सात बजे से रात दस बजे तक लाइव हमारे यूट्यूब चैनल अयोध्या की रामलीला और दूरदर्शन पर लाइव दिखाई जाएगी और कई सैटेलाइट टीवी चैनल पर भी दिखाई जाएगी।उत्तर प्रदेश सरकार,प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह के सहयोग से अयोध्या की रामलीला संपन्न होती है।उनका हम तह दिल से धन्यवाद करते हैं।इस मौके पर इस मौके पर अयोध्या की रामलीला के वाईस चेयरमैन करण शर्मा,प्रदीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल,आदित्य अग्रवाल,चेयरमैन राकेश बिंदल, वाईस प्रेजिडेंट संजय अग्रवाल, पीयूष और आयुष,राकेश बिंदल,प्रदीप अग्रवाल,इंद्रजीत, पीयूष और आयुष भी मौजूद थे।
इस साल अयोध्या की रामलीला में टीवी की बड़ी हीरोइन और बड़े कलाकार कम कर रहे हैं।पूनम ढिल्लों,भाग्यश्री,अमिता नागिरया, शीबा,रितु शिवपुरी,ममता सिंह, मांगिशा,पायल गोगा कपूर, प्रतिभा।इसमें गजेंद्र चौहान (राजा जनक), रजा मुराद (अहिरावण), राकेश बेदी (विभीषण), गिरिजा शंकर (रावण),अनिल धवन (इंद्रदेव), रवि किशन (केवट), वरुण सागर (हनुमान जी), सुनील पाल (नारद मुनि),राहुल भूचर (श्री राम जी),शिवा,आकाशदीप (कुंभकरण),रूबी चौहान (मेघनाथ ),बनवारी लाल झोल (परशुराम),मनोज बक्शी (राजा दशरथ),गुलशन पांडेय,अवतार गिल,सागर,चंदन काम कर रहे हैं।
अयोध्या की रामलीला की एंट्री फ्री है।इसकी कोई भी एंट्री फीस नहीं है।अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला राम भक्तों ने बताया है।अयोध्या की रामलीला का उद्देश्य यही रहता है कि करोड़ों राम भक्त जो घर में बैठे हैं,वे प्रभु राम की रामलीला अपने घरों में बैठकर परिवार और बड़े बुजुर्ग के साथ मिलकर बैठकर देख सके।इस बार हमारी राम भक्तों से अनुरोध है कि भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में ज्यादा से ज्यादा अयोध्या की रामलीला को देखा जाए और विश्व रिकॉर्ड तोड़े इस बार 50 करोड़ से भी ज्यादा देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *