
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कर्नगलंज चौकी इंचार्ज भूकेंद्र ंिसंह को गश्त के दौरान १३ अक्टूबर को एक १३ वर्षीय किशोरी रात्रि करीब ११.३० बजे घूमते हुए मिली। जिसको रोककर नाम पता पूछा गया, बच्ची ेअपना नाम दुर्गा बाथम एवं पिता का नाम स्वर्गीय मुकेश बाथम माता का नाम स्वर्गीय जयंती बाथम बताया। साथ ही घर में बूढ़े दादा इंद्रानरण एवं दादी श्रीदेवी का होना बताया। जो टाउनहाल थाना मऊदरवाजा में रहते हैं। जिस पर बच्ची को पुलिस के द्वारा उसकी दादी श्रीदेवी को सुपुर्द किया गया। दादी ने पूछने पर बताया कि पहले मैंने सोचा बच्चों के साथ खेल रही होगी, बाद में मैं दवाई लेकर सो गयी। अब आप आये हो तब आँख खुली है।

