
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फोटो क्लब एवं फोटोग्राफर एसोसिएशन ने व पूर्व युवा फोटोग्राफर रहे वर्तमान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। वरिष्ठ फोटोग्राफर रविन्द्र भदौरिया, मुकेश शुक्ला ने कहा कि यह गौरव की बात है कि फोटोग्राफर से भाजपा जिलाध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले ऐसे व्यक्तित्व का सम्मान कर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। ऐसे ही प्रगति पर आगे बढ़े। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने कहा कि फोटोग्राफरों के बदलते युग और तकनीकी प्रणाली में समय के साथ परिवर्तन का आवाह्न किया। वर्तमान में समाजिक चुनौतियां और आपसी प्रतिस्पर्दा के क्षेत्र में समाजिक व्यवहारिकता एवं राष्ट्रीय भावना समरसता का संदेश दिया। जिला प्रभारी अमित राठौर ने पर्चे देते हुए एसोसिएशन की ओर से चांदी का मुकुट पगड़ी, अंग वस्त्र व माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव, चन्द्र किशोर चौरसिया, संदीप चौहान, स्वतंत्र प्रकाश वर्मा, अनुराग पाण्डेय रिन्कू, जोगेन्द्र सिंह, सुभाष राठौर, कैलाश, सांतनु कटियार, चंदन शाक्य, कमलेश, नीलू कटियार, आलोक शाक्य, प्रदीप शाक्य, अनुभव भारद्वाज, कनिष्का वर्मा, विक्की, कृष्ण शुक्ला, बृजेश, पंकज आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सोनू शुक्ला ने किया।
