कूड़ा न उठने से पालिका के खिलाफ स्थानीय लोगों में रोष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। साहबगंज चौराहे से अंगूरी बाग जाने वाले रास्ते पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो से तीन दिन बाद कूड़ा उठाया जाता है। जिस कारण दुर्गंध आने लगती है। साफ-सफाई पूर्ण रुप से न होने के कारण सफाई व्यवस्था के नाम पर पलीता लगाया जा रहा है। एक दिन पूर्व सभासदों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था। सोमवार को स्थानीय लोगों ने विरोध जाहिर करते हुए कहा कि अभी सभासदों का विरोध है। आगे चलकर हम लोगों को पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा। कूड़ा जमा होने के कारण बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। इन दिनों मलेरिया व डेंगू की बीमारी चल रही है। लोग अस्पतालों के चक्कर काट रहे है। कई महीनों से नगर पालिका द्वारा दवा का छिड़काव भी नहीं कराया गया है। जिस कारण स्थानीय लोगों में रोष है। साहबगंज चौराहे मार्ग फूलबगिया मोहल्ले के बाहर कूड़े का ढेर लगा होने के कारण लोगों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *