
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति के तहत यूपीआई कौन लखनऊ द्वारा द्वितीय बैच कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक कमालगंज के प्रेम नारायन ईश्वरदयाल महाविद्यालय झसी जहानगंज में सम्पन्न हुआ। ६ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार व जानकी प्रसाद शाक्य व नीलम शाक्य एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही टूल किटे वितरित की गई। जेपी शाक्य ने बताया कि बालिकाओं व महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के तहत जागरुक किया जा रहा है। जो एक अच्छी पहल है। महिलाओं को आत्मसुरक्षा का बल मिलेगा। व्यवसायिक प्रशिक्षण का ज्ञान से लेकर प्रधानमंत्री मुद्रा कोष से लोन लेकर अपने जीवन को पारम्परिक सुधार सकती है। प्राचार्य डा0 त्रिपाठी ने बालिकाओं के स्वावलंबन की विस्तार से जानकारी दी। थानाध्यक्ष योगेन्द्र ने महिला सुरक्षा के गुर बताये। महिला कांस्टेबिल दीपिका ने महिलाओं को प्रोत्साहित कर टोल फ्री नम्बरों की जानकारी दी। आरके कुशवाहा, हरिओम शाक्य, शिवरत्न, अनिल कुमार ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
