फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने मांग की निर्धारित समय ८ घंटे के अलावा अतिरिक्त काम न लिया जाये। साथ ही विभिन्न मांगों सहित संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया। सभी संविदा कर्मियों ने एक स्वर ने मांग की कि समय पर भुगतान हो, बिजली विभाग की सेवाओं के तहत २४वाई७ घंटे काम लिया जाये। कार्यदायी संस्था भुगतान नहीं करती है उसे आदेशित किया जाये। घायल संविदा कर्मियों को मुआवजा दिया जाये आदि विभिन्न मांगों को लेकर पहले चरण का हिस्सा बने संविदा कर्मियों ने अपने-अपने पावर हाउस के पास विरोध प्रदर्शन किया।
