
समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।संस्कृत प्रतिभा खोज की मण्डलीय प्रतियोगिता में अयोध्या के छात्रों ने अद्भुत प्रस्तुति करते हुए अनेको पुरस्कार अपने नाम कर लिए।अयोध्या मण्डल से संबंधित जिलों से संस्कृत गीत,संस्कृत वाचन, सामान्य ज्ञान,श्लोक व अन्त्याक्षरी प्रतियोगिता मे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त सभी छात्रो ने श्री राजगोपाल संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में मंडल संयोजक डा0 अशोक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।इसमें युवा वर्ग गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवा मिश्रा जनपद अम्बेडकरनगर को,द्वितीय स्थान शिखा मिश्रा जनपद बाराबंकी को तथा तृतीय स्थान नीलू जनपद अमेठी को प्राप्त हुआ।बाल गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कमलनयन जनपद अयोध्या को, द्वितीय स्थान सिद्धांत मिश्रा जनपद अयोध्या को तथा तृतीय स्थान हिमेश पांडेय जनपद अमेठी को प्राप्त हुआ।संस्कृत वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यामिनी यादव जनपद अमेठी को, द्वितीय स्थान शाभ्यम निगम जनपद बाराबंकी को तथा तृतीय स्थान विवेकानंद उपाध्याय जनपद अयोध्या को प्राप्त हुआ है।सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सूरज कुमार द्विवेदी एवं रुपेश दूबे जनपद अयोध्या को प्रथम स्थान तथा आयुषी चौरसिया और शिवानी वर्मा जनपद अम्बेडकर नगर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जबकि तृतीय स्थान श्रुति वर्मा एवं अंशिका वर्मा जनपद अम्बेडकर नगर को प्राप्त हुआ। इसी तरह श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज कुमार दुबे जनपद अयोध्या को, द्वितीय स्थान मोक्षानंद तिवारी जनपद अयोध्या को तथा तृतीय स्थान अंश बाजपेई जनपद अयोध्या को प्राप्त हुआ।प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त सभी छात्र राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु लखनऊ में आगामी 28 अक्टूबर को सहभाग करेंगे।श्रीराजगोपाल संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या के विप्र संजीवनी परिषद छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाले छात्र सूरज कुमार शुक्ल एवं रुपेश दूबे ने संस्कृत सामान्य ज्ञान एवं श्लोक अन्त्याक्षरी में प्रथम स्थान प्राप्त करके कुल चार प्रतियोगिताओं में दो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं विप्र संजीवनी परिषद का जो गौरव संवर्धन किया वह स्मरणीय रहेगा।05 जनपदीय (अयोध्या, बाराबंकी,अमेठी,सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर)मण्डलीय प्रतियोगिता में अयोध्या जनपद के छात्रों ने कुल 15 स्थानों मे से 8 स्थान प्राप्त करते हुए अयोध्या जनपद का मान बढाया है। प्रतियोगिता के समापन पर महान्त सीताराम शरण महाराज श्रीराजगोपाल मंदिर के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया।मंच पर कृष्ण कुमार मिश्र व कृष्ण कुमार पांडेय पूर्व प्राचार्य तथा बृजेश पाण्डेय व आशुतोष धर त्रिपाठी प्रवक्ता श्री त्रिदण्डिदेव सं0म0वि0 अयोध्या कुलदीप मिश्र प्राचार्य-श्रीनिवास बोधायन तोताद्रिमठ सं0म0वि0अयोध्या,जगप्रसाद पाण्डेय व शरद कुमार शुक्ल श्री राजगोपाल सं0म0वि0 श्री रामनिवास शास्त्री व हेमन्त कुमार श्री वेदान्त स0मा0वि0 तथा अन्यान्य जिलो से आए हुए संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
