माता रानी की निकाली गई भव्य शोभायात्रा, जमकर झूमे श्रद्धालु

जय माता दी के नारों से गुंजायमान हुआ नगर

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। शारदीय नवरात्रि के चलते मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। जगह-जगह मां की आरती उतारी गयी व प्रसाद वितरण किया गया। माता के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। दुर्गा मंदिर से शुरू हुई माता रानी की शोभायात्रा जो कि पूरे बाजार में घूमते हुए स्टेशन रोड तथा मेन रोड पर रामलीला ग्राउंड होते हुए माता दीप केसरी के मंदिर तक जाती है। माता के पुजारी धीरज नाथ शुक्ला उर्फ धीरू पंडित ने बताया वहां से फिर वापस आते समय मेन रोड पर माता रानी के भक्तगण माता के आगे जमीन पर लेट-लेटकर परिक्रमा करते हुए पुन: मंदिर तक माता को विदाई देते हैं। जिसके बाद माता की यात्रा दुर्गा मंदिर पर जाकर समाप्त की जाती है। शोभायात्रा की व्यवस्था संजय चौरसिया, लक्ष्मी कांत दुबे, उज्जवल गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, आशीष चौरसिया, मनोज हलवाई सहित तमाम भक्तगणों ने देखी। इस मौके पर थाना अध्यक्ष राजेश राय फोर्स के साथ मौजूद रहे। ————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *