संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुरार निवासी प्रमोद कुमार कठेरिया पुत्र मुन्ना लाल ने गांव के ही सुनील गुप्ता,अजीत गुप्ता पुत्रगण ओमशरन गुप्ता व सौरभ गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता तथा धर्मेंद्र पुत्र चन्द्रपाल राठौर के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज एवं एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
तहरीर के अनुसार प्रमोद कुमार कठेरिया हिसमापुर फर्रुखाबाद निवासी धीरेन्द्र पाल के ट्रक का चालक है।चालक प्रमोद कुमार ट्रक लेकर घर आया था। चालक प्रमोद कुमार पांच अक्टूबर की रात 8:30 बजे घर पर खड़े ट्रक को ले जाने के लिए घर से निकला तो इसी समय उपरोक्त आरोपित मौके पर आकर चालक प्रमोद कुमार के साथ जाति सूचक गाली गलौज करने लगे विरोध करने पर लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।सुनील गुप्ता के व्दारा डंडे से किये गए प्रहार से चालक का सिर फट गया जिससे वह जमीन पर गिर गया शोरशराबे की आवाज पर गांव के काफी लोग मौके पर आ गए तभी सभी आरोपित मौके से चले गए।
मेरापुर पुलिस ने चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमे की जांच कायमगंज सीओ सोहराब आलम के सुपुर्द कर दी।
