रामलीला कमेटी के तत्वावधान में हुआ दंगल का आयोजन

कंपिल, समृद्धि न्यूज। नगर में चल रहे रामलीला कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व प्रमुख उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल, पुखराज डागा व पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन उदयपाल सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने जमकर दांवपेंच दिखाए। बुधवार दोपहर को कंपिल कायमगंज मार्ग पर स्थित के0एस0आर0 इंटर कॉलेज के मैदान में रामलीला कमेटी के तत्वाधान में विराट दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का संचालन पूर्व पहलवान कमेटी उपाध्यस्ख सौरभ मिश्रा व सुरेंद्र सैनी ने किया। सर्वप्रथम कुश्ती पहलवान हासिम अलीगढ़ व जिया सहावर के बीच हुयी। जिसमें जिया विजयी रहे। दूसरी कुश्ती नितिन पटियाली व विशाल कासगंज के हसन के बीच हुई। जिसमें पहलवान नितिन विजयी रहे। वही बदायूं के सोनू व पटियाली के नन्हें पहलवान के बीच कुश्ती हुई। कुश्ती बराबर रही। दूसरे सेले की कुश्ती श्यामवीर हाथरस व राजेश आगरा बहुत ही रोमांचक कुश्ती हुई स दूसरे सेले की कुश्ती बराबर छुट गयी। वही प्रथम सेले की कुश्ती मथुरा के मशहूर पहलवान रामेश्वर यादव व हरिओम मथुरा के बीच हुयी। हालांकि कुश्ती बराबर रही। विजेता उपविजेता पहलवानों को स्वेताम्बर तीर्थ कमेटी के मंत्री समाजसेवी पुखराज डागा ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर पहलावनों के चेहरे खिल उठे। दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे। ———–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *