जुआ खेलते आधा दर्जन गिरफ्तार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराध एव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मन्डी चौकी इन्चार्ज कृष्ण कुमार कश्यप मय हमराह अनुज शर्मा, कांस्टेबिल अभिषेक कुमार, कांस्टेबिल राजकुमार, कांस्टेबिल अरविन्द्र कुमार के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम लालपुरपट्टी मुर्गा फार्म के पास दविश देकर आधा दर्जन व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ लिया। नाम पता पूछने पर पहले व्यक्ति ने अपना नाम राजीव पुत्र हरिश्चन्द्र निवासी लालपुर पट्टी थाना कायमगंज बताया। जिसकी जामा तलाशी के दौरान दाहिने हाथ में 120 रुपये बरामद हुए व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अजय पुत्र शेर सिंह बताया। जामा तलाशी से पहने पेंट की दाहिनी जेब से 140 रुपए बरामद हुए तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम अकित पुत्र जोराबर बताया। जिसकी जामा तलाशी से पहने पेन्ट कि बायी जेब से 110 रुपए बरामद हुए तथा चौथे व्यक्ति ने अपना नाम देवेश कुमार पुत्र प्रमोद बताया। जिसकी जामा तलाशी से पहने पेन्ट की दाहिनी जेब से 180 रुपए बरामद हुए तथा पाँचवें व्यक्ति ने अपना नाम रोहित पुत्र विजय सिंह बताया। जिसकी जामा तलाशी से पहने पेन्ट की बायीं जेब से 220 रुपए बरामद हुए तथा छठे व्यक्ति ने अपना नाम पिन्टू पुत्र नानकराम समस्त निवासीगण लालपुर पट्टी थाना कायमगंज बताया। जिसकी जामा तलाशी से दाहिने हाथ मे पकडे 130 रुपये बरामद हुए। इसके साथ ही फड़ से तलाश पत्ते एवं २७० रुपये बरामद हुए। पुलिस ने सभी का १३जी एक्ट में चालान कर दिया। —————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *