एसपी के आदेश पर पट्टे की जमीन कब्जा करने में उदयपाल सहित 12 पर मुकदमा दर्ज

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। दबंगई के बल पर पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा करने व सरसों की फसल जोत देने के मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह यादव, राजेश व दस अज्ञात के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैया नगला मजरा ग्रासपुर निवासी रामसनेही पुत्र मलिखान ने पुलिस अधीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में दर्शाया कि उसे सन् १९८३ में शासन की तरफ से पांच बीघा पट्टे की जमीन मिली थी। जिसकी स्थिति मौजा ग्रासपुर परगना कम्पिल तहसील कायमगंज तथा गाटा संख्या ५२० है उक्त खेत सडक़ किनारे स्थित होने के कारण और दबंग भू-माफिया उदयपाल यादव पुत्र दफेदार सिंह यादव की कालेज के सामने होने के कारण नियत खराब हो गयी। उक्त जमीन को बेंचने का भी दबाव बनाया। जब मैंने बेंचने से मना कर दिया तो उक्त ने पट्टा निरस्त करने की धमकी दी। लगभग दस दिन पहले जब मैं अपना खेत जोतने गया तो उक्त ने दबंगई के बल पर खेत जोतने से मना कर दिया। मैंने अपने खेत में सरसों की फसल बोई है। उदयपाल व राजेश पुत्र प्यारे लाल अपने दस गुण्डों को ले जाकर टै्रक्टर से सरसों की फसल जोत दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *