
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा की अध्यक्षता मे थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आठ शिकायतें आईं। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम यदुवंश वर्मा ने शिकायतें सुनीं। कुल आठ फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों का अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अताईपुर निवासी रागिनी पत्नी शिवपाल ने थाना दिवस में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा कि परिवार के सद्दू पुत्र पूसेलाल ने जबरन उसके डेढ़ बीघा खेत पर कब्जा कर लिया है। जिस पर उप जिलाधिकारी ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपजिलाधिकारी यदुवंश वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल, कानून गो जगदीश सहित लेखपाल मौजूद रहे।
