गोभी की चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोचा

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद कस्बे के मोहल्ला घटियापुर निवासी जाहिर खां का घर से कुछ दूरी पर खेत है। जिसमें गोभी की फसल है। चोरी की आशंका से वह रात्रि में पेड़ों पर चढक़र फसल की निगरानी कर रहे थे। रात्रि लगभग 9 बजे दो अज्ञात चोर बाइक द्वारा खेत में पहुचे और गोभी की फसल काटने लगे। गोभी की फसल काटते खेत मालिक ने रंगे हाथों चोरों को दबोच लिया और शोर मचा दिया। जिस पर मोहल्ले के लोग आ गये और चोरों को दबोच लिया। खेत मालिक ने थाना पुलिस को चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुची पुलिस चोरो को पकडक़र थाने ले आई, लेकिन सुबह तक पुलिस ने चोरो को बाइक सहित छोड़ दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष है। दो दिन पहले भी घटियापुर मोहल्ले के निसार के खेत से 400 गोभी के फूल चोरी हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *