डेंगू से पीडि़त महिला की मौत

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। शमशाबाद के गॉव रजलामई निवासी आशीष गंगवार की 31 वर्षीय पत्नी शिवानी पिछले 10 दिनों से डेंगू के बुखार से पीडि़त चल रही थी। हालत बिगडऩे पर फर्रुखाबाद में उपचार हेतु भर्ती कराया गया था। जिसका एक सप्ताह से अधिक समय तक उपचार चलता रहा, लेकिन हालत में सुधार न होने पर परिजन उपचार के लिए नोयडा ले गए थे। उपचार के दौरान शिवानी ने रविवार की शाम दम तोड़ दिया। मौत की सुचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया। पति आशीष ने बताया पत्नी डेंगू से पीडि़त चल रही थी। नोयडा में उपचार चल रहा था। पत्नी की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक 6 वर्षीय पुत्र आयुष है। 7 साल पहले फरीदपुर सैदवाड़ा से शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *