जमीनी विवाद में सगे भाई को गोली मारी, हालत गंभीर

कंपिल, समृद्धि न्यूज। जमीन को लेकर हुए विवाद में भाई ने साथी के साथ मिलकर सगे भाई को गोली मार दी। स्वजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच प?ताल कर घायल को इलाज के लिए भेज दिया।पीडि़त की तहरीर पर दो आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास मुकदमा दर्ज किया गया।क्षेत्र के गांव बहबलपुर निवासी अजय सक्सेना रोडवेज बस में परिचालक के पद पर जनपद कासगंज में तैनात हैं। उनके बड़े भाई विनय सक्सेना परिवार के साथ गांव में रहते हैं। दोनों भाइयों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसको लेकर पहले भी कई बार दोनों में मारपीट हो चुकी है। शनिवार सुबह अजय अपने गांव आए थे। दिन में जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हो गया।देर शाम अजय अपने घर सोने जा रहे थे। उसी समय बड़ा भाई विनय अपने साथी सुभाष राठौर के साथ आया और उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली अजय के कंधे में लग गयी। जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ेे। विनय मौके से फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भड़ जमा हो गयी। स्वजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल को सीएचसी कायमगंज भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लोहिया रेफर किया गया। सीओ सोहराब आलम ने सीएचसी पहुंच घायल से घटना के संबंध में जानकारी जुटायी। पीडि़त की तहरीर पर शनिवार देर रात विनय सक्सेना व सुभाष राठौर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *