सपा विधानसभा वार बूथ स्तर पर पुर्ननिरीक्षण के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर शीघ्र सक्रिय होकर विधानसभा वार व बूथ स्तर पर अपने आप को लगातार मजबूत करने में लगी हुई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने विधानसभा वार मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए है। जिससे विधानसभा वार सही व गलत मतदाताओं की बूथ वार पुष्टि की जा सके। जिसमें विधानसभा कायमगंज के अंतर्गत पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम एवं नवरंग सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष सोमेंद्र यादव, मोरपाल सिंह पाल ब्लॉक अध्यक्ष कायमगंज, अनिल यादव ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद, साहब खां नगर अध्यक्ष कायमगंज, अरविंद यादव नगर अध्यक्ष शमशाबाद, भानु प्रताप नगर अध्यक्ष कंपिल को जिम्मेदारी दी गई। विधानसभा अमृतपुर के अंतर्गत विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, उदय प्रताप भोला यादव विधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर, अरविंद कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज, रूकमंगल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष राजेपुर, अश्वनी यादव नगर अध्यक्ष नवाबगंज, बृजेश यादव नगर अध्यक्ष संकिसा को जिम्मेदारी दी गई।सदर विधानसभा के अंतर्गत अविनाश सिंह विक्की, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह शाक्य, राघव दत्त मिश्रा महानगर अध्यक्ष, चंद्रेश राजपूत विधानसभा अध्यक्ष सदर, कमल हसन महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, रफी अहमद अंसारी महानगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, पूजा कठेरिया महानगर अध्यक्ष महिला सभा को जिम्मेदारी दी गई। भोजपुर विधानसभा के अंतर्गत अरशद जमाल सिद्दीकी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा भोजपुर, सौरभ कटियार जिला उपाध्यक्ष, नरेंद्र यादव विधानसभा अध्यक्ष भोजपुर, अरविंद पाल ब्लॉक अध्यक्ष कमालगंज, बिल्लू श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष कमालगंज, पवन गौतम नगर अध्यक्ष खिमसेपुर, मनोज यादव नगर अध्यक्ष मोहम्मदाबाद को जिम्मेदारी दी गई। जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने सभी प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वह पार्टी द्वारा बनाए गए बीएलए का सहयोग करते हुए बूथवार वोट बढ़वाने व गलत वोट को हटवाने का कार्य सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *