न्यायालय के आदेश पर ९ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम छीता कपूरापुर निवासी साबिया बेगम पत्नी अकबर ने थाना कमालगंज में शिकायत कर बताया पीडि़ता के निकास को लेकर पड़ोसी विवाद कर रहे थे। जिस पर मेरे पुत्र ने पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र देने के कारण अशरफ अली पुत्र असगर अली, अरशद अली पुत्र अशरफ अली, नूरी पत्नी अरशद, आशिमा पुत्री अरशद, इस्तकार पुत्र इलियास, कुलसुम पत्नी असद, निखत पत्नी आसिफ अली समस्त निवासीगण छीता कपूरापुर थाना कमालगंज रंजिश मानने लगे। दिनांक ३० जुलाई २०२३ को समय लगभग ४ बजे उपरोक्त लोग अपने हाथों में लाठी-डंडा एवं अन्य हथियार लेकर आये और घर में घुसकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए मेरी पुत्री सोफिया बेगम, रुखसार बानो को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं तथा धमकी दी की निर्माण कार्य करने से रोका, तो तुम्हें जान से मार देंगे। शोर शराबा करने पर उपरोक्त लोग भाग गये। पीडि़त ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब पीडि़त ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *