बीमारी के चलते इंटर के छात्र की मौत

प्रधानाचार्य ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीमारी के चलते उपचार के दौरान इंटर के छात्र की मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विद्यालय स्टाफ के साथ मौन धारण कर मृत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बदकिनी ककिउली निवासी आकाश पुत्र संजीत कुमार जो कि कस्बे के जेएस इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। वह कई दिनों से बीमारी से ग्रसित चल रहा था। परिजन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यहां से रेफर कराकर आगरा इलाज के लिए ले गये थे। जहां पर आकाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू को मिली, तो उन्होंने अपने समस्त स्टाफ के साथ 2 मिनट का मौन धारण कर मृत छात्र की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और विद्यालय की छुट्टी कर दी। प्रधानाचार्य प्रदीप यादव टीटू ने बताया कि उनके लिए यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि उनके विद्यालय का छात्र जिसने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *