
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। लकड़ी के ठेकेदार दर्जनों आम के हरे पेड़ों पर आरे चलवा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारी जानकारी होने पर भी अंजान बना हुआ है।कस्बा नवाबगंज से सटे पुराना गनीपुर में सोमवार को लकड़ी के ठेकेदारों ने पर्यावरण को चूना लगाते हुए दर्जनों हरे पेड़ आम के कटवा डाले। जब इसकी जानकारी मीडिया कर्मियों को हुई तो वहां जाकर देखा गया। तब तक लकड़ी के ठेकेदार सारी लकड़ी ट्रैक्टरों में भरवा कर ले जा चुके थे। ग्रामीणों ने बताया की लकड़ी के ठेकेदारों ने रात में ही लकड़ी का कटान शुरू करवा दिया था और सुबह होते ही लकड़ी को वह ट्रैक्टरों द्वारा ढोकर ले गए। जिस पर वहां पहुंचकर देखा गया तो दर्जनों आम के पेड़ कटे हुए मिले। जिनमें अवशेष व जड़ खेत पर मौजूद देखी गई। जब इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष से करनी चाही, तो उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए जानकारी न होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।
