
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना मऊदरवाजा पुलिस/एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित व 15 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सोमवार को हत्या के अभियोग में वांछित व 15000 रुपये का ईनामी अभियुक्त सुभाष नट पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम अदिउली थाना मऊदरवाजा को नमस्ते इण्डिया डेयरी हथियापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने बताया कि अभियुक्त पर १. मु0अ0सं0 144/2002 धारा 25 आयुध अधि0 थाना मऊदरवाजा, २. मु0अ0सं0 844/2007 धारा 323, 504, 506 भा0द0वि0 थाना मऊदरवाजा, ३. मु0अ0सं0 520/2020 धारा 323, 504, 506,352 भा0द0वि0 थाना मऊदरवाजा, ४. मु0अ0सं0 21/23 धारा 366 भा0द0वि0 थाना मऊदरवाजा, ५. मु0अ0सं0 455/23 धारा 302, 201 भा0द0वि0 थाना मऊदरवाजा, ६. नि0का0सं0 151/21 धारा 110 द0प्र0सं0 थाना मऊदरवाजा अंकित हैं। जबकि अन्य अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। बताते चलें कि बीते दिन शराब पीने के दौरान पानी मांगने पर इसने अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रपाल सिंह की ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। तब पुलिस ने इसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
