तमंचा कारतूस सहित बाबा गिरफ्तार

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बाबा को ३१५ बोर का तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला हीरा सिंह निवासी बाल ब्रह्मचारी लाल स्वरूप जो की एक बाबा का रूप धारण किए था। वह थैले में तमंचा व कारतूस लेकर जा रहा था। इसकी सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर दरोगा संतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाल ब्रह्मचारी लाल स्वरूप को धर दबोचा। जामा तलाशी लेने के बाद नगला हीरा सिंह मोड़ पर बाल ब्रह्मचारी लाल स्वरूप को एक तमंचा ३१५ बोर व चार कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *