स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन फर्रुखाबाद की हुई मीटिंग

स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन फर्रुखाबाद की एक मीटिंग बजरिया में हुई जिसमें जिलामंत्री विजय अवस्थी ने कहा कि हमारी एसोसिएशन समाज के सभी बुज़ुर्गो को सम्मानित करेगी तथा समाज के कल्याण के लिये अपना योगदान करेगी l
इससे पूर्व सुरेश गुप्ता, आलोक रायज़ादा, तथा अविनाश प्रसाद को उनके जन्मदिन पर शाल ओढाकर, माला पहना कर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
सभा की अध्यक्षता आर पी अवस्थी ने की
अगली मीटिंग आवास विकास कॉलोनी में करने का निर्णय लिया गया
बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सेवाराम गुप्ता और अरुण प्रकाश तिवारी को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *