शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त महिला ने न्यायालय की शरण लेकर आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित भिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर शामू खां निवासिनी पीडि़ता महरूम पत्नी स्वर्गीय नाजिम ने नगर पंचायत के मोहल्ला सिकंदरपुर निवासी निसार अली, बारिस, रवीना पत्नी बारिस, शवाना पत्नी नासिम, नासिम, रिजवान और चार अज्ञात के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया नासिम ने 10 फरवरी को जबरन बलात्कार किया और जब मैंने इसका विरोध किया, तो सभी ने गाली- गलौज कर मारपीट की। थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया न्यायालय के आदेश पर पीडि़त की तहरीर पर छह नामदर्ज व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
