करवाचौथ पर सुहागिनों ने की विशेष तैयारी

पति की लम्बी उम्र की कामना के साथ रखेंगी व्रत
महिलाओं में सजने-संवरने का दौर जारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा जाता है। सुहागिने अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है और पूरे दिन उपवास रखती है। कुमारी लड़कियां भी जिनकी शादी तय हो जाती है वह भी अपने होने वाले पति के लिए उपवास रखती है। चन्द्रमा को देखकर व्रत तोड़ा जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए खास होता है, इस दिन महिलायें पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर शाम को सजती व संवरती है और एक दिन पूर्व से ही ब्यूटी पार्लर में जाकर सजने का दौर शुरु हो जाता है। हाथों में मेहंदी, नई साड़ी एवं लहंगे आदि पहनकर महिलायें पूजा करती है। करवाचौथ के दिन पूरे दिन थाल आदि सामग्री सजायी जाती है। फतेहगढ़ निवासी विनीता पाठक ने बताया कि मेरे लिए यह दिन खास है। इस दिन का मैं साल भर इंतजार करती हूं और पति मुझे उपहार भी हर वर्ष देते है। सुभ्रा पाठक ने बताया कि पूरे दिन निर्जल रहकर व्रत पूरा करती हूं और शाम को पति के हाथों से व्रत खोलती हूं। इस दिन पर पति द्वारा उपहार का मैं मिलने का इंतजार करती हूं और इस दिन कथा सुनी जाती है। इस बार डा0 राजीव पाठक ने अपनी पत्नी विनीता पाठक के लिए खास उपहार देकर करवाचौथ की शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *