विज्ञान प्रदर्शनी में अनंत पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लगायी प्रदर्शनी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अनंत पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। बच्चों ने काफी उत्साह के साथ मॉडल बनाये। अभिभावकों ने भी पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कार्यक्रम के हिस्सा बने। मॉडल के बारे में बच्चों से चेयरमैन अंचल मणि राजपूत व प्रधानाचार्या ने जानकारी ली। उत्साह पूर्वक बच्चों ने मॉडलों के बारे में बताया। जिसे सुनकर अभिभावक व शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी में सोनम, सुशांसी, प्रियांशी, सूर्यप्रकाश, निखिल, अंकुर, खुशी, ओम, जाहन्वी, अंचल, अरनर्वा, आरव, राज, देव, पायल, आर्या, तनू ने प्रदर्शनी में मॉडल बनाकर लगाये। अध्यापिका अल्का, अंजली, कीर्ती, मंदाकिनी, अंशू, नेहा, सोनिया, दीक्षा आदि शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। चेयरमैन अंचल मणि राजपूत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए आये हुए अभिभावकों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *