पटेल जयंती व इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांगे्रसियों ने मरीजों को बांटे फल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला व कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गई। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। कांगे्रसियों ने पटेल पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने विचार रखे। कार्यवाहक शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने अपने साथियों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किये और उनके स्वस्थ्य होने की कामना की। इस मौके पर अमर मिश्रा, संजीव दिवाकर, आलोक रस्तोगी, सीटू गुप्ता, वात्सल्य मिश्रा, कृतार्थ तिवारी, रिषभ मिश्रा, सोनू तिवारी, हिमांशू मिश्रा, अम्बार अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *