
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल द्वारा जनपद के समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया। इसके साथ ही उन्हें एटा जनपद की मरहरा विधानसभा का संगठन प्रभारी भी नामित किया। उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर कर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि विजय यादव मरहरा विधान सभा में संगठन एवं चुनाव संबंधित कार्यों को संपादित कराएंगे व प्रतिमाह राष्ट्रीय अध्यक्ष को संगठन की गोपनीय रिपोर्ट भी भेजेंगे। जिससे संगठन का कार्य कुशलतापूर्वक उनके दिशा निर्देशन में चलता रहे और आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हो सके।
