
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई। राज्य महिला आयोग की सदस्य मिथलेश अग्रवाल के निवास पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने रुपरेखा तय की। कायमगंज में होने वाले नारी शक्ति वंदन अभिनंदन सम्मेलन को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 रजनी सरीन होगी। भीड़ जुटाने के लिए रुपरेखा बनी। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हक के लिए बिल पास किया गया है। उसके बारे में जानकारी दी जायेगी और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक किया जायेगा। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही मिशन शक्ति योजना की जानकारी दी जायेगी। जिले की चारों विधानसभाओं में कार्यक्रम होंगे। जिसके तहत कायमगंज में ३ नवम्बर शुक्रवार को सीपी गेस्ट हाउस में होगा। जिसकी रणनीति बनायी गई।
