एनएकेपी इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब का हुआ गठन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विधानसभा 194 सदर के एनएकेपी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में जिला स्वीप कोऑर्डिनेटर सुधीर कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में स्काउट मास्टर कमालगंज भुवनेश भदोरिया एवं गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह की उपस्थिति में प्रधानाचार्या इंदु मिश्रा की अध्यक्षता में मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया। विद्यालय में अध्यनरत 18 छात्राओं को मतदाता पंजीकरण फार्म प्रारूप 6 भरवाया गया और छात्राओं में अरुणिमा शुक्ला, हिफ्जा खान, सौम्या मिश्रा, मालती देवी, आलिया खान को कैंपस एंबेसडर के रूप में नामित किया गया तथा प्रीति को प्रभारी बनाया गया। प्रतिभागियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित विद्यालय स्तर पर होने वाली विभिन्न प्रतियोगितायें रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक कराया गया तथा नवाचार के रूप में गाइड कैप्टन पुष्पा सिंह के द्वारा छात्राओं को स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता कराई जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने बताया कि सभी छात्राएं अपने-अपने वार्ड मोहल्ले परिवार अथवा गांव में निवास करने वाले सभी ऐसे मतदाताओं को जिनकी उम्र 18 वर्ष की होने वाली है अथवा पड़ोस में मोहल्ले में घर में अगर किसी की शादी होकर आई है तो नई बहू के वोट बनवाने हेतु प्रेरित करें। जिससे जेंडर रैशियो को सही किया जा सके। कार्यशाला में वसुधा, नीता दुबे, लक्ष्मी देवी प्रजापति, विजय, हेमलता, कल्पना वर्मा, निहारिका,अर्चना त्रिवेदी, मीनू, आनंद उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *