मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे लेटर के ठेकेदार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हालत गंभीर हो गयी। परिजन उसे निजी अस्पताल के बाद सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गंगोली निवासी 40 वर्षीय जोगेंद्र कुमार पुत्र हरनाथ सिंह मकानों में लेंटर डालनें का ठेका लेता था। गुरुवार को वह ग्राम खटा निवासी अंकित यादव पुत्र सत्यपाल का लेंटर डाल रहा था। लेंटर में सरिया डालने का कार्य करते समय सरिया अचानक पास से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गयी। जिससे जोगेंद्र को जोरदार करंट लग गया। जिससे उसकी हालत नाजुक हो गयी। उसे साथियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उस रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन घायल जोगेंद्र को लेकर सीएचसी मोहम्मदाबाद पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक गौरव यादव ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की माँ पुष्पा देवी व पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के दो पुत्र हैं। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था। सूचना पर पहुंचे नीबकरोरी चौकी इंचार्ज सूर्य प्रकाश नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
