डीएम ने श्री लक्ष्मी फ्रोजन फूड्स मानिकपुर एवं चौधरी गजराज सिंह फार्मेसी कॉलेज यशोदा नगर ताजपुर का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी ने जनपद में कराये गये एम0ओ0यू0 के सापेक्ष दो प्राजेक्ट श्री लक्ष्मी फ्रोजन फूड्स मानिकपुर एवं चौधरी गजराज सिंह फॉर्मेसी कॉलेज यशोदा नगर ताजपुर का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया।मौके पर कि श्री लक्ष्मी फ्रोजन फूड्स के मालिक वाशुदेव अग्रवाल द्वारा बताया गया कि 14.93 करोड़ का एम0ओ0यू0 साइन किया गया था। वर्तमान में कार्य शुरू कर दिया गया है। कम्पनी में सफल मटर, स्वीट कॉर्न एवं सोयाबीन चाप की पैकिंग कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में थोक सप्लाई की जा रही है। चौधरी गजराज सिंह फॉर्मेसी कॉलेज यशोदा नगर ताजपुर के ऑनर श्री श्यामपाल सिंह द्वारा बताया गया कि 1.5 करोड़ का एम0ओ0यू0 साइन किया गया था। बिल्डिंग निर्माण पूर्ण है। कॉलेज को मान्यता भी प्राप्त हो गयी है। कॉलेज में कांउसलिंग चल रही है। कांउसलिंग पूर्ण होते ही क्लासेज प्रारम्भ कर दी जायेगी। मौके पर बताया गया कि यहां तक के कार्य में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *