
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में शासनादेश के निर्देशानुसार विद्यालय में टिटनेस वैक्सीन छात्र-छात्राओं को लगायी गई। स्वास्थ्य विभाग लिंजीगंज अस्पताल की टीम में नीतू चतुर्वेदी व उनके पांच सदस्यीय लोगों ने छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगायी और बताया कि यह वैक्सीन ६ माह तक वैध रहती है। इससे टिटनेस संबंधी कोई भी बीमारी नहीं होती है। शिक्षक सत्येन्द्र सिंह ने लगभग ६० छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगवायी। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य चन्द्रपाल, दिनेश चन्द्र, विवेक मिश्रा, संदीप यादव, संतोष कुमार, अवनीश कुमार, यशपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
