
मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात चोरों नें दो दुकानों से नकदी सामान साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मुख्य बाजार में पुलिस पिकेट लगती है। पुलिस पिकेट के लगभग 50 कदम दूर पर किदवई नगर निवासी आरिफ सिद्दिकी की चूड़ी का खोखा है। बीती रात आरिफ दुकान बंद करके घर चले गये थे। शुक्रवार सुबह 10.45 बजे जब आरिफ दुकान खोलने पहुंचे तो खोखे में चोरी की जानकारी हुई। चोरों नें दुकान के पीछे से दो तख्ते निकालकर खोखे से 10 हजार रूपये की नकदी चोरी कर ली। आरिफ की दुकान के निकट ही राजीव नगर निवासी मनोज कुमार की जरनल स्टोर की दुकान है। जब सुबह ११ बजे मनोज कुमार दुकान खोलने आये, तो देखा कि दुकान का निचला हिस्सा चोरों ने काट दिया है। मनोज ने बताया कि चोर 11 हजार का सामान आदि ले गये। मौके पर एसआई ईला सिंह व थाना पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
