विजय यादव का मरहरा विधानसभा प्रभारी बनने पर हुआ स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य व एटा की मरहरा विधानसभा का प्रभारी बनने पर विजय यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। गुरुवार व शुक्रवार दोनों दिन स्वागत कार्यक्रम जारी रहा। बड़ी संख्या में सपा नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर माल्यार्पण कर मिठाई खिलायी और उनके प्रभारी बनने पर बधाई दी। पिछले काफी वर्षों से समाजवादी पार्टी का कारवां लगातार विजय यादव ने बढ़ाया है। संगठन ने उनकी मेहनत और कद को देखते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ-साथ जनपद एटा की मरहरा विधानसभा का प्रभारी घोषित किया है। विजय यादव ने बताया कि पार्टी ने जिम्मेदारी दी है उसे बखूबी निभाऊंगा। आगामी लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी की सीटे प्रदेश में जीतेेगें। शीघ्र ही एटा की मरहरा विधानसभा जाकर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। देर शाम तक बधाई देने वाले पहुंचते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *