डीएम अध्यक्ष, सीडीओ, एसडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी सदस्यफर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को नि:शुल्क एलपीजी सिलेंडर रिफिल वितरित किए जाने हेतु निगरानी कमेटी का गठन किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नि:शुल्क सिलेंडर वितरण की अवधि लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण में नवंबर से दिसंबर तक तथा द्वितीय चरण जनवरी 2024 में मार्च तक नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल प्रदान की जायेगी। नि:शुल्क सिलेंडर रिफिल वितरण योजना हेतु पात्रता प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क सिलेंडर वितरित हेतु पीएमयूवाई के ऐसे लाभार्थी जिनके बैंक खाता आधार लिंक हो गया तथा जिनके आधार प्रमाणित हो गए। वही उक्त योजना हेतु पात्र माने जाएंगे। लाभार्थी को दिए गए दूसरे सिलेंडर कनेक्शन पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। वर्तमान में 5 किलो के तथा 14.2 किलो के सिलेंडर प्रचलन में है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में तीन आयल कंपनियां को 1,57,433 लाभार्थी जिनका मिलान खाद्य रसद विभाग के राशन कार्ड डेटावेस से कराया गया है। जिनके आधार प्रमाणित है को सर्वप्रथम योजना का लाभ दिया जाएगा। जनपद स्तर पर गठित की गई समिति योजना के संचालन हेतु आयल कंपनी से समन्वय स्थापित की जाने हेतु लाभार्थियों को उनके आधार बैंक से लिंक किए जाने हेतु बैंक से संबंधित समन्वय की जाने तथा लाभार्थी को योजना के अंतर्गत सिलेंडर रिफिल एवं प्रतिपूर्ति धनराशि को प्राप्त करने में आ रही समस्याओं का समाधान एवं मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर पर जिलाधिकारी अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। समिति के अध्यक्ष डीएम, सदस्य के रूप में सीडीओ, जिला आपूर्ति अधिकारी, सदस्य संयोजक वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान, आयल कंपनी समन्वय सदस्य व सभी उप जिलाधिकारी के अलावा लीड बैंक मैनेजर को सदस्य के रुप में शामिल किया गया है।
