गंगापार कर खेत पर जा रहे अधेड़ की गंगा में डूबने से मौत

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मकूनगला छीता कपूरापुर निवासी जगत सिंह उर्फ बतरे पुत्र भीकम सिंह उम्र 46 साल गंगा नदी को पार करके दोपहर 1.30 बजे अपने खेत पर जा रहा था। अचानक गहराई में चले जाने से उसकी गंगा में डूबकर मौत हो गयी। गंगा के किनारे जानवर चरा रहे लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंच गया एवं गोताखोरों को बुलाकर घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया गया। शव देखकर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक की पत्नी शर्मिला ने रोते हुए बताया उसका एक ही सहारा था। मृतक के दो लड़कियां हैं जिसमें बड़ी लडक़ी रचना की शादी हो गई, जबकि छोटी रेनू है जो पढ़ाई कर रही है। मृतक बंटाई पर गंगा के किनारे खेती करता था। उसके पास जमान आदि नहीं है। क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया मृतक के परिजनों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *