फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विनयमित क्षेत्र के जेई के द्वारा तालाब की जमीन पर बने अवैध मकान को नोटिस दिया गया। जिससे बढ़पुर मोहल्ले के लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर भौगोलिक (तकनीकी) व भौतिक सर्वे कराकर न्याय दिलाने की मांग की।बढ़पुर अल्लाहनगर के निवासियों ने डीएम को दिये गये मांग पत्र में दर्शाया कि नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र द्वारा नोटिस दिया गया है जिससे हम सब लोगों की दिन-रात की नींद चली गई है। हम सभी लोगों ने बैनामा कराकर व नक्शा पास कराकर अपने मकान/दुकान बनाये है। इस जमीन पर कभी कब्रिस्तान नहीं रहा है, जो कि राजस्व अभिलेखों में स्पष्ट है। जमीनदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम १९५० में जमीनदारों की जमीन किसानों को दी गई और उनकी जो भी जमीन सरकार के पक्ष में ली गयी उसे गनियमानुसार गजट कराके व मुआवजा देकर सरकार के पक्ष में लिया गया है। छोटे काश्तकारों की जमीन को सरकार के पक्ष में नहीं लिया गया। हम लोगों के मकान बढ़पुर अल्लाहनगर गाटा संख्या ६०८ आदि पर बने है। वह छोटे किसानों की जमीन है। छोटे किसानों ने खेतों से मिट्टी निकालकर अपने मकानों के लिए ककइयां र्इंटे पकाई। जिससे वहां गड्ढे हो गये और समीपवर्ती गाटा संख्या ६०७ आदि में पजाबा हो गया। गड्ढो में शहर का पानी भर गया। जबकि वहां कभी प्राकृतिक तालाब नहीं था। पीडि़तों ने डीएम से भौगोलिक (तकनीकी) व भौतिक सर्वे कराने की मांग की है। इस दौरान रामवीर सिंह, सुनील कुमार, मो0 तस्कील, योगेश, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश कुमारी, गेंदनलाल मिश्रा आदि के नाम शामिल है।
