एफएसडीए ने छापेमारी कर 8 नमूने किये संग्रह

898.4 किलो सोर्स, 195 किलो सरसों का तेल, 9 किलो 100 ग्राम चिली सॉस किया सीज
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के आदेशानुसार आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाईदूज पर्व के दृष्टिगत मिलावट व प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी आशुतोष राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षाधिकारी बिजेन्द्र कुमार, डा0 शैलेन्द्र रावत, विमल कुमार, आशीष वर्मा ने कायमगंज क्षेत्र के घसिया चिलौली आशा गुप्ता पत्नी जय किशन गुप्ता के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जहां से 898 किलो 400 ग्राम सोर्स व 195 किलो सरसों का तेल कब्जे में लिया। वहीं बांस मण्डी स्थित धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामविलास गुप्ता निवासी मोहल्ला पाठक के प्रतिष्ठान पर छापा मारी कर ग्रीन चिली सॉस का नमूना संग्रह किया। 9 किलों 100 ग्राम चिली सॉस को सीज कर दिया। पुरानी गल्ला मण्डी स्थित प्रदीप चौहान पुत्र राधेश्याम निवासी मोहल्ला गांजा भांग गली के किराना प्रतिष्ठान पर छापा मारी कर जांच के लिए नमूना संग्रह किये। चौक पुरानी गल्ला मण्डी स्थित महेश चन्द्र पुत्र राधेश्याम निवासी चौक पुरानी गल्ला मण्डी के प्रतिष्ठान पर बेसन का नमूना संग्रह किया। बजरिया रामलाल स्थित अजय मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा के प्रतिष्ठान पर छापा मारी कर छेना मिठाई का नमूना संग्रह किया। गल्ला मण्डी स्थित श्याम किशोर पुत्र रामचन्द्र निवासी पटवन गली के प्रतिष्ठान पर नारियल बर्फी का नमूना संग्रह किया। तहसील रोड मोहल्ला काजम खां स्थित राहुल पुत्र श्योगराज सिंह यादव के प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर काजू बर्फी का नमूना संग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *