डॉ0 नबल किशोर शाक्य ने राम के चरित्र से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। कस्बा अमृतपुर में चल रही आदर्श रामलीला में पहुंचे डॉक्टर नबल किशोर शाक्य ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की आरती उतारी। अमृतपुर कस्बा निवासी मृतक दारा सिंह व करनपुर दत्त निवासी देवेंद्र अवस्थी के निधन पर रामलीला मंच से उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। डॉ0 नवल किशोर का मुख्य मेला प्रबंधक सुरेश चंद पाठक, शैलेश, सुनील अवस्थी, कौशल अग्निहोत्री, आशुतोष अवस्थी आदि ने रामनवमी दुपट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने लोगों को भगवान राम के चरित्र के विषय में वर्णन कर बताया व सभी से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शों पर चलने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *