आने वाले समय में भारत सोने की चिड़िया नहीं,सोने का शेर बनेगा-अर्लेकर।

स्वामी रामभद्राचार्य के 75वें जन्माेत्सव पर तुलसी पीठ सेवा न्यास के तत्वाधान में आयाेजित नौ दिवसीय अनुष्ठान हेतु बड़ा भक्तमाल की बगिया में मंत्राेच्चार के साथ किया गया भूमि पूजन व ध्वजारोहण निकाली गई रथयात्रा।

समृद्धि न्यूज़ अयाेध्या।तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज के 75वें जन्माेत्सव पर तुलसी पीठ सेवा न्यास तत्वाधान में आयाेजित हाेने वाले नव दिवसीय अनुष्ठान हेतु बड़ा भक्तमाल की बगिया में मंत्राेच्चार के साथ भूमि पूजन, ध्वजारोहण और रथयात्रा का शुभारंभ किया गया।यह कार्यक्रम आगामी 14 जनवरी से लेकर 22 जनवरी तक चलेगा जिसमें 1008 कुंडीय हनुमन् महायज्ञ और प्रतिदिन श्रीरामकथा का आयोजन है।हनुमन् महायज्ञ में नाै दिनाें में कुल सवा कराेड़ आहुतियां डाली जायेंगी।शुक्रवार काे भूमिपूजन ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर व विशिष्ट अतिथि में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सपत्नीक सम्मिलित हुए।अध्यक्षता तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने की। राज्यपाल श्री अर्लेकर ने कहा कि अयोध्या की पुण्य भूमि पर आकर बेहद खुशी की अनुभूति हो रही है।महाराज श्री के अमृत महोत्सव के निमित्त 14 जनवरी से आयाेजित हाेने वाले कार्यक्रम का भूमिपूजन ध्वजारोहण किया गया।सपत्नीक इसमें सम्मिलित होकर अति आनंद की अनुभूति हो रही है।उन्होंने कहा कि महाराज श्री का मार्गदर्शन पूरे भारत देश को मिलता रहा है।हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।आने वाले समय में भारत देश साेने की चिड़िया नही बल्कि साेने का शेर बनेगा,जिसकी दहाड़ पूरे विश्व काे सुननी पड़ेगी।संताें के पदचिंहाें व मार्गदर्शन में हम लाेगाें काे चलना हाेगा।राममंदिर राष्ट्र का मंदिर बनेगा।उप मुख्यमंत्री श्री पाठक ने कहा कि स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपना पूरा जीवन श्रीराम के चरणों में गुजराते हुए बहुत बढ़िया काम किया।जाे सपना मां भारती के सपूताें ने देखा था,वह सपना पूरा हाेने जा रहा है।अध्यक्षता कर रहे तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि राम जन्भूमि के लिए जाे कुछ हुआ उसकाे सुप्रीम कोर्ट मे प्रमाणित कर दिया।सात दिनाें तक मैंने सुप्रीम कोर्ट में गवाही दी थी।प्रतिपक्षियाें के सवालाें का बड़ी ही बखूबी के साथ जवाब और साक्ष्य दिया था।राममंदिर निर्माण में देश-दुनिया के लाेगाें ने समर्पण निधि दिया।मैंने भी अपने परिकराें से मंदिर निर्माण हेतु 22 कराेड़ रूपये समर्पण निधि दिलवाया।उन्होंने कहा कि यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान हाेगा जाे नाै दिनाें तक चलेगा।इसमें 75 देशाें के हिंदू सम्मिलित हाेंगे।इसके अलावा 75 तीर्थाें का जल और यहां एकत्रित हाेगा।एक रथयात्रा निकलेगी जाे संपूर्ण भारत में जाकर अमृत महोत्सव में सम्मिलित होने का निमंत्रण देगी।इससे पहले जगतगुरु के उत्तराधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समेत पहुंचे अन्य अतिथियों तथा संत-महंताें का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया।इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष एवं मणिरामदास छावनी पीठाधीश्वर महंत नृत्यगाेपाल दास,महापाैर गिरीशपति त्रिपाठी व उनकी पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी,दिगंबर अखाड़ा महंत महंत सुरेश दास, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास,पूर्व कैबिनेट रमापति शास्त्री,जगतगुरु स्वामी राघवाचार्य,जगतगुरू स्वामी रामदिनेशाचार्य,रंगमहल पीठाधीश्वर महंत रामशरण दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण,बड़ाभक्तमाल महंत स्वामी अवधेश कुमार दास,श्रीमहंत धर्मदास हनुमानगढ़ी,बावन मंदिर के महंत वैदेहीवल्लभ शरण, सियाराम किला महंत करूणानिधान शरण,नाका हनुमानगढ़ी महंत रामदास, रामहर्षण कुंज महंत अयोध्या दास,मंगलभवन महंत रामभूषण दास कृपालु,संत राजूदास, तुलसीदास छावनी महंत जनार्दन दास,महंत रामकुमार दास,महंत गिरीश दास,पत्थर मंदिर महंत मनीष दास,रामकचेहरी महंत शशिकांत दास,महामंडलेश्वर महंत रामजी दास,श्रीरामाश्रम महंत जयराम दास,स्वामी दिलीप दास त्यागी,नागा सूरज दास, महंत राजीवलाेचन शरण, रामायणी रामकृष्ण दास,महंत सियाराम शरण,महंत धर्मदास उदासीन आश्रम गाेलाघाट,महंत सीताराम दास,भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह,साकेत पूर्व अध्यक्ष निशेंद्र माेहन मिश्र,शक्ति सिंह व प्राे.अजय प्रताप सिंह आदि माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *