देवी जागरण में भजनों पर रात भर झूमते रहे भक्तगण

बाबू सिंह यादव दद्दूजी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने भी पहुंचकर टेंका माथा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा पूजन के अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ बाबू सिंह यादव दद्जूजी ने फीता काटकर किया। वहीं मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने भी पहुंचकर माथा टेंका और सर्व मंगल की कामना की।नगर से सटे गांव उस्मान नगला में मां दुर्गा पूजन के अवसर पर देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आये कलाकारों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुत देकर मौजूद भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान भक्तगण झूमते नजर आये। वहीं मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने पहुंचकर माथा टेंका और मां का आशीर्वाद लिया। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने से मन शांत होता है और सकारात्मक विचार आते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सभी को कराने चाहिए। जिससे मनुष्य सद्मार्ग पर चल सके और अपना उद्धार कर सके। कलियुग में मनुष्य इतना व्यस्त है कि उसे पूजा पाठ के लिए समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में उसे मन ही मन भगवान का जाप करना चाहिए। उसी से उसका उद्धार हो जायेगा। इस मौके पर ईश्वर दयाल यादव, लालू यादव, सुनील यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व बाबू सिंह यादव दद्दूजी ने फीता काटकर देवी जागरण का शुभारंभ किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *