फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रधान द्वारा आम रास्ते पर शौचालय का टैंक बनाकर रास्ता बंद कर देने के मामले में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच कर कर कार्रवाई कराई जाने कर जाने की मांग की।ब्लॉक कमालगंज के ग्राम सिरौंज थाना जहानगंज के ग्राम प्रधान विमल द्वारा दबंगई व पक्षपात कर कार्य कराये जाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया। ग्रामीण कहना है कि इंटरलॉकिंग गली का निर्माण कराया गया, लेकिन हम लोगों के घर के सामने का हिस्सा छोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने चकरोड पर चबूतरा व शौचालय का टैंक बनवाकर रास्ता बंद कर दिया। वहीं प्रधान ने गाटा संख्या 45 जो नवीन परती जमीन है उसे भी जोत कर अपने कब्जे में कर लिया। चक रोड पर मिट्टी डालकर अलग-अलग नाम से सरकारी धन हड़प लिया है। जितेंद्र पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 30 हजार प्रधान ने मुझे लिए, लेकिन आज तक आवास नहीं दिलाया। सामूहिक शौचालय में केयरटेकर के नाम पर पैसा निकाला है, जबकि शौचालय पर केयरटेकर के नाम से कोई व्यक्ति नियुक्त नहीं किया गया है। शिकायत करने वालों में देवेश दीक्षित, अनूप कुमार, अखिलेश कुमार, जितेंद्र, राजीव, शिवम, रूप सिंह, लालू यादव, अक्षय यादव, आदेश, विनीत, दीपक, सर्वेश, रजोल आदि ग्रामीण के नाम शामिल है।
