नेताजी को जयंती पर सपाइयों ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

बोले नेताजी हम सभी के आदर्श हैं
फर्रुखाबाद/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नेताजी मुलायम सिंह यादव को जयंती पर सपा नेताओं ने याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताये रास्ते पर चलने का सभी ने संकल्प लिया।
डॉ जितेंद्र सिंह यादव प्रभारी 193 विधानसभा अमृतपुर/प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह गौर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, इलियास मंसूरी जिला महासचिव, जहांन सिंह लोधी जिला उपाध्यक्ष, उदय प्रताप सिंह, भोला यादव विधानसभा अध्यक्ष 193 अमृतपुर, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा मुख्तार आलम, ब्लॉक अध्यक्ष बालपुर, ध्रुवयादव, गोविंद यादव, शिवपाल यादव, कौशलेंद्र यादव ,आनंद यादव, विकास जौहरी ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने कहा कि नेताजी हमारे आदर्श हैं। उन्होंने हमेशा पिछड़े, दलितों तथा वंचितों की मदद की। उनके द्वारा किये गये कार्य अविस्मरणीय है। जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताजी जमीन से जुड़े नेता थे। शायद इसलिए आज उन्हें लोग श्रद्धाभाव से याद करते हैं।वहीं दूसरी ओर कस्बा के मंझना रोड स्थित एक क्लीनिक पर सपा के प्रदेश सचिव तथा विधानसभा अमृतपुर के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने सपा के संस्थापक श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लीनिक के संस्थापक डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव ने नेताजी के विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि नेताजी आज भी हमारे दिलों में रचे बसे हैं। उनके द्वारा किये गये कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सपा के नगर अध्यक्ष सुनील यादव, सपा नेता तथा क्लीनिक के संस्थापक डॉ0 धर्मेंद्र सिंह यादव, अश्वनी यादव, सभासद राहुल यादव, शक्तिमान सिंह, सौरभ यादव, अचल यादव, धर्मवीर सिंह, अंकित यादव, सैयद मंसूरी सहित लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *