
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुराने सपाई अहमद शेर (नेताजी) निवासी नया गनीपुर नवाबगंज का बुधवार को निधन हो गया। कई सपा नेता तथा अन्य लोग उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार बली मोहम्मद (कल्लू भैया) के चाचा अहमद शेर नेताजी काफी समय तक कम्युनिस्ट पार्टी में रहे, लेकिन बाद में उन्हें सपा का दामन थामा। उनका बीमारी के चलते बुधवार को निधन हो गया। वह करीब ८० वर्ष के थे। यह खबर जैसे ही लोगों को पता चली, तो कई सपा नेता तथा क्षेत्र के लोग शोक संवेदना व्यक्त करते उनके घर पहुंचे। उनके शव को गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा।
