
सूचना मिलने के बाद घर परिवार में मचा कोहरामशमशाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम छिछोनापुर निवासी सत्यपाल राजपूत उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र जीवालाल की बीते दिवस की शाम उस वक्त सडक़ दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई जब बाइक सवार मामा के घर शेरगंज थाना मिर्जापुर जा रहा था। बताया गया है मृतक बाइक सवार की ननिहाल शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर के गांव शेरगंज में है। जहां वह बीते दिवस की शाम जा रहा था। चौराहार के निकट गुजरते समय अज्ञात वाहन से भीषण भिडं़त हो गई। इस दुर्घटना के बाद जहां एक ओर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरी ओर दुर्घटना को अंजाम देने वाला अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। कुछ ही देर बाद बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक प्रपत्रों के सहारे मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। मिर्जापुर थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। ग्राम प्रधान संजय कुमार ने बताया मृतक 6 बच्चों का पिता था। मृतक मेहनत मजदूरी के सहारे घर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन बेटियां जिनकी शादी हो चुकी है। तीन पुत्रों का विवाह होना बाकी है। पत्नी शोभावती का पति के शव पर रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
